June 20, 2026

मनिहारी पुलिस द्वारा 60 लीटर देशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में रविवार को दिवा गश्ती के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि कुटी घाट से लंबू महतो (26 वर्ष), पिता बनारस महतो, निवासी नया टोला वार्ड संख्या–02 को 60 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मनिहारी थाना लाया गया। इस संबंध में थाना कांड संख्या 03/26 दिनांक 04.01.26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार एवं एएसआई संतोष कुमार मौजूद थे।

Previous post 16 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, शब्बीर इलेवन बैदा बनी चैंपियन
Next post घना कोहरा के कारण लंबी दूरी एवं लोकल ट्रेन विलंब से चलने के कारण यात्री परेशान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial