हसनगंज थाना क्षेत्र में घर में चोरी करते दो युवक रंगे हाथ पकड़े गए
हसनगंज (डेस्क)
हसनगंज थाना अंतर्गत रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित गजिया संथाली गांव में मंगलवार दोपहर घर में चोरी करते हुए दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के संबंध में ग्रामीण बाबूजी किस्कू, विश्वनाथ पासवान, महेंद्र महतो, भाजपा नेता उत्तम भगत, रामप्रसाद महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गांव पहुंचे। एक युवक बाबूजी किस्कू के घर में घुस गया, जबकि दूसरा बाहर खड़ा होकर बातचीत में उलझाए रहा। इसी दौरान घर के अंदर मौजूद युवक ने सर्ट के पैकेट में रखे रुपये निकालने का प्रयास किया। गृहस्वामी की नजर पड़ते ही युवक को पकड़ लिया गया। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और दूसरे युवक को भी पकड़ लिया गया। इसके बाद घटना की सूचना हसनगंज थाना को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में गांव के समीप विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर बर्तन, गैस चूल्हा और सिलेंडर की चोरी की घटना भी हुई थी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष निक्की उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। गृहस्वामी के आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
