June 20, 2026

तालाब में पंचायत सरकार भवन निर्माण पर उठा सवाल, पूर्व विधायक महबूब आलम ने जताई कड़ी आपत्ति

Read Time:2 Minute, 3 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

पूर्व माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने भवानीपुर पंचायत के इसरकोला पोखर, मल्लिकपुर में प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन के निर्माण स्थल पर कड़ी आपत्ति जताई है। स्थल निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा,“पंचायत सरकार भवन एक मॉडल योजना है, जो समतल भूमि में अधिकतम 7 फीट तक की खुदाई पर बनती है। ऐसे में 20 फीट गहरे तालाब में भवन निर्माण करना न केवल तकनीकी मानकों के विरुद्ध है, बल्कि जनहित और जल संरक्षण के भी खिलाफ़ है।”महबूब आलम ने बताया कि यह तालाब मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2020-21 में खुदवाया गया था और जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा पटसन सढ़ाने, मवेशियों को पानी पिलाने और सिंचाई के लिए उपयोग में लाया जा रहा है।उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा,“जब तालाब की गहराई स्पष्ट रूप से 20 फीट है, तो अंचलाधिकारी ने यहाँ भवन निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) किस आधार पर दिया, यह सार्वजनिक किया जाना चाहिए।”पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि कार्य शुरू होने के बावजूद अब तक योजना बोर्ड नहीं लगाया गया, जिससे प्रशासन और ठेकेदार की मिलीभगत की आशंका बढ़ती है। उन्होंने जाँच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और किसी उपयुक्त वैकल्पिक स्थल पर पंचायत सरकार भवन के निर्माण की मांग की।

Previous post घना कोहरा के कारण लंबी दूरी एवं लोकल ट्रेन विलंब से चलने के कारण यात्री परेशान
Next post हसनगंज थाना क्षेत्र में घर में चोरी करते दो युवक रंगे हाथ पकड़े गए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial