June 20, 2026

मनिहारी में ईंट-भट्ठों पर जागरूकता अभियान, चार ट्रैक्टर जब्त, अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई

Read Time:1 Minute, 49 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिला खनन विभाग की टीम द्वारा ईंट-भट्ठों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ईंट-भट्ठा संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि बिना वैध अनुमति मिट्टी का खनन एवं उसका परिवहन किसी भी परिस्थिति में न करें। टीम ने हाल ही में की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। सभी वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मनिहारी थाना की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है तथा करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।डीपीआरओ सह खनन पदाधिकारी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध खनन की शिकायत पर एक निजी ब्रिक्स कंपनी नामक ईंट-भट्ठा से बिना अनुमति खनन की गई मिट्टी जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस मामले में पूरी तरह सख्त है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार छापेमारी कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में मनिहारी बीडीओ सनत कुमार, बीपीआरओ सोनू कुमार गुप्ता, खनन निरीक्षक केशव राज एवं पुलिस टीम मौजूद रही।

Previous post कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 10 छात्रों को मिला सर्टिफिकेट, मेडल देकर किया गया सम्मानित
Next post डीएम एवं एसपी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial