June 20, 2026

डीएम एवं एसपी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Read Time:2 Minute, 58 Second

वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करेंगे: डीएम ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा हैइस कड़ी में जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए हेलमेट जांच, सीट बेल्ट जांच,प्रदूषण फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस,खतरनाक ड्राइविंग, वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच तथा जीवन रक्षा हेतु रक्तदान शिविर आदि का आयोजन जिला सड़क सुरक्षा समिति कटिहार के द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज डीएम आशुतोष द्विवेदी एवं एसपी राकेश चौधरी कटिहार द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को समाहाराणालय परिसर से रवाना किया गया। जो सभी प्रखंडों, सभी अनुमंडलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाके तथा बस स्टैंड चौक चौराहे से गुजरते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी का प्रचार प्रसार करेगी। इस अवसर पर डीएम आशुतोष द्विवेदी तथा एसपी राकेश चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से आम लोगों से अपील किया गया कि यह वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करेंगे।सड़क पर वाहनों को लेकर लहरिया कट एवं स्टैंडवाजी नहीं करने का अनुरोध किया गया। डीएम आशुतोष द्विवेदी द्वारा आम लोगों एवं वाहन चालकों से यह भी अपील किया गया कि दिनांक 9 जनवरी से 12 जनवरी तक जिला परिवहन कार्यालय में चलने वाले रक्तदान शिविर फ्री हॉस्पिटल प्रशिक्षण तथा नेत्र जांच शिविर में बढ़कर भाग लेंगे। सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना करते समय जिले के विकास आयुक्त अमीत कुमार,अपर समहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर प्रद्युम्न सिंह यादव, परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन, जिला अपर जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह,मोटर यान निरीक्षण राहुल कुमार,त्रिपुरारी सिंह सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक,ओएसडी अभिषेक रंजन तथा जिला परिवहन कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी में ईंट-भट्ठों पर जागरूकता अभियान, चार ट्रैक्टर जब्त, अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई
Next post मिट्टू कुमार झा हत्याकांड में 10 दिन के अंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमावर्ती जिले के नवगछिया भवानीपुर का निकला शूटर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial