June 20, 2026

मिट्टू कुमार झा हत्याकांड में 10 दिन के अंदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमावर्ती जिले के नवगछिया भवानीपुर का निकला शूटर

Read Time:1 Minute, 41 Second

।।पुलिस की दबीश बढी तो मुख्य शूटर ने किया सरेंडर।।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुर्सेला थाना कांड संख्या–03/26 अंतर्गत मिट्टू कुमार झा हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर कुर्सेला थाना पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस की निरंतर दबिश और दबाव के कारण कांड के मुख्य शूटर रोहित कुमार यादव, पिता शंभू यादव, साकिन भवानीपुर, थाना रंगरा नवगछिया, जिला भागलपुर ने दिनांक 06 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।वहीं, उक्त कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त (लाइनर) सुनील मंडल, उम्र 25 वर्ष, पिता प्रमोद मंडल, साकिन कटरिया, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है। वहीं घटना के दूसरे दिन ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं पुलिस के अनुसार, कांड में संलिप्त अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

Previous post डीएम एवं एसपी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next post राजीव भारती बने जी राम जी योजन के सदस्य
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial