June 20, 2026

समकालीन अभियान में मनिहारी पुलिस द्वारा दो आरोपी गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 49 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

समकालीन अभियान के तहत मनिहारी पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान शुक्रवार की रात्रि में चलाकर दो अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पहली कार्रवाई में गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत वांछित आरोपी राजाराम सिंह, पिता अशोक कुमार सिंह, निवासी दिलारपुर, थाना मनिहारी, जिला कटिहार को विधिवत रूप से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वहीं दूसरी कार्रवाई में मनिहारी थाना कांड संख्या 140/24, दिनांक 22 जून 2024 से जुड़े मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में नामजद अप्राथमिकी अभियुक्त अशोक महतो (उम्र 45 वर्ष), पिता स्वर्गीय वासुदेव महतो, निवासी लालबथानी, थाना मुफस्सिल, जिला साहेबगंज को गिरफ्तार किया। यह मामला दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस छापामारी अभियान में एसआई अंजनी कुमार एवं एसआई मनोज पासवान सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे। इस अवसर पर पीएसआई पियुष नंदन मौजूद थे।

Previous post बलरामपुर‌ में अस्पताल निर्माण में भारी अनियमित की शिकायत
Next post मनिहारी अंचल में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद के मामलों की हुई सुनवाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial