बलरामपुर में अस्पताल निर्माण में भारी अनियमित की शिकायत
बारसोई (मनोरंजन साहा)
बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत तेलता अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 30 बेड के भवन में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है.बता दे की उक्त भवन का निर्माण बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड(बीएमएसआईसीएल) के द्वारा किया जा रहा है. भवन निर्माण एजेंसी साई कॉन्ट्रैक्शन को अस्पताल का शेष कार्य पूरा करने हेतु दिया गया है. जिसकी लागत 346.24 लाख रुपए है.आरोप है कि इस अस्पताल के भवन निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है.बताया जा रहा है कि तीन नंबर की ईंट और खराब किस्म की गिट्टी के प्रयोग के कारण भवन का निर्माण पूरा होने से पहले ही उसकी छत और दीवारें ढहकर गिरने लगी हैं.भवन की इस स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है, लेकिन घटिया निर्माण कार्य से यह भविष्य में खतरे का कारण बन सकता है. ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते इसकी जांच नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता.मामले की जानकारी मिलने पर बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने निर्माण कार्य पर कड़ी नाराजगी जताई है.विधायक ने संबंधित विभाग को तत्काल निर्माण कार्य रोकने तथा पूरे मामले की शिकायत दर्ज कर जांच कराने की बात कही है.उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.इस संबंध में जब कार्यस्थल के प्रभारी कनीय अभियंता (जेई) उज्ज्वल आनंद से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
