June 20, 2026

हसनगंज में मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा रामनगरबंशी गांव

Read Time:2 Minute, 16 Second

हसनगंज (डेस्क)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के रामनगरबंशी गांव में बुधवार को मकर संक्रांति मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम की अगुवाई जिला पार्षद प्रत्याशी प्रशांत झा के द्वारा की जाएगी।मकर संक्रांति मिलन समारोह के अवसर पर ग्रामीणों के लिए दही-चूड़ा एवं सब्जियों का सामूहिक भोज आयोजित किया गया है। वहीं मनोरंजन एवं धार्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भजन-कीर्तन एवं धार्मिक गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया है, जिसमें दूर-दराज से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। इस अवसर पर जिला पार्षद प्रत्याशी प्रशांत झा ने कहा कि मकर संक्रांति आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति को सहेजने का पर्व है। ऐसे आयोजनों से समाज में सौहार्द मजबूत होता है और लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने तथा हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वे भविष्य में भी क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मकर संक्रांति मिलन समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

Previous post प्राणपुर के इमली टोला गांव में प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
Next post कालसर पंचायत के इस्लामपुर-भवानीपुर मार्ग की कच्ची सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने की निर्माण की मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial