June 20, 2026

प्राणपुर के इमली टोला गांव में प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

Read Time:1 Minute, 47 Second

उप प्रमुख मो. रफीक ने दो हजार रुपये व ट्राफी देकर कुणाल कुमार को किया सम्मानित।

कटिहार (प्रवीण कुमार)

प्राणपुर प्रखंड के साहजा पंचायत अंतर्गत इमली टोला गांव में प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । जिसमे कुल 12 टीमों ने भाग लिया।टूर्नामेंट का फाइनल मैच साहजा टीम और लाभा टीम के बीच खेला गया।जिसमें साहजा टीम ने 17 ओभर में सभी विकेट खोकर कुल 129 रन बनाया।इसके जवाब में लाभा की टीम ने महज 9 ओवर में ही तीन विकेट पर 130 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट का मैन ऑफ दी मैच टिंकू और मैन आँफ दी सीरीज का पुरस्कार उप प्रमुख मो रफीक के द्वरा नगद दो हजार रुपये व ट्राफी कुणाल कुमार को देकर सम्मानित किया। बेस्ट बॉलर बरुन विशाल,बेस्ट बैटर बरुननायक, बेस्ट फील्डर आलमगीर को दिया गया।विजेता टीम को साहजा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो मुस्तफा की ओर से ट्राफी और 25 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मो फिरोज,आलमगीर,मो बदरुद्दीन,मो शमशेर,मो मुतालिब,मो कबीर,मो अकबर अली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Previous post दो माह बाद समेली कृष्ण कुमार अपहरण कांड में अभियुक्त गिरफ्तार
Next post हसनगंज में मकर संक्रांति मिलन समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा रामनगरबंशी गांव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial