June 20, 2026

संचार के विभिन्न अवयवों पर एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

Read Time:2 Minute, 38 Second

जीविका दीदीया खुद सुनाएँगी और दुनिया के सामने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करेंगी।

बारसोई (मनोरंजन साहा)

आत्मनिर्भरता के इस नए अध्याय की शुरुआत करने के उद्देश्य से जीविका कार्यालय बारसोई द्वारा दीदियों एवं कैंडरों को विभिन्न आयामों पर प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे अपनी उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त कर सकें।कार्यशाला में आईं जीविका दीदियों और कैंडरों को सफल कहानियाँ एवं केस अध्ययन तैयार करने के व्यावहारिक तरीकों से परिचित कराया गया। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के माध्यम से किसी कहानी या उपलब्धि को अधिक प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। “जीविका दीदियाँ अब बदलाव की मिसाल बन चुकी हैं। जरूरत है कि वे अपने अनुभवों और संघर्षों को समाज के सामने रखें, ताकि अन्य महिलाएँ भी उनसे प्रेरित होकर आगे बढ़ें।”कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और संचार माध्यमों के बेहतर उपयोग के गुर सीखे।कार्यशाला के अंत में यह तय किया गया कि प्रत्येक प्रखंड स्तर पर भी ऐसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी, ताकि अधिक से अधिक दीदियों को प्रशिक्षण का लाभ मिल सके और उनकी कहानियाँ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकें। सत्रों का संचालन प्रबंधक संचार रूपेश कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड परियोजना प्रबंधक हिमांशु शेखर ने किया। कार्यक्रम मे श्री अमित सागर प्रबंधक रोजगार,क्षेत्रीय समन्वयक अंसार अनवर, सुबोध कुमार उपस्थित थे । कार्यक्रम का संयोजन सामुदायिक समन्वयक हर्षवर्धन कुमार, विनोद, विशाल कुमार,संध्या,शहजादी और बड़ी संख्या में कम्युनिटी मोबलाईजर, एमआरपी आदि कैडर उपस्थित थे।

Previous post अमदाबाद में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Next post भीषण ठंड में मुखिया बने गरीबों का सहारा, कंबलों का किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial