June 20, 2026

भीषण ठंड में मुखिया बने गरीबों का सहारा, कंबलों का किया वितरण

Read Time:1 Minute, 38 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत के मुखिया अविनाश सिंह ने सोमवार को मानवीय पहल करते हुए अपने दरवाजे पर गरीब, विधवा, दिव्यांग एवं निःसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। लगातार हार कंपकपाने देने वाली भीषण ठंड को देखते हुए मुखिया ने अपने निजी कोष से कंबल बांटे, जिससे जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।इस अवसर पर मुखिया अविनाश सिंह ने बताया कि इस भीषण ठंड के बावजूद सरकार की ओर से अब तक गरीब एवं निःसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण नहीं किया गया है। ऐसे में जरूरतमंदों की पीड़ा को समझते हुए उन्होंने अपने स्तर से कंबल वितरण करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में गरीबों की मदद करना उनका सामाजिक दायित्व है। आगे भी गरीब, विधवा, दिव्यांग एवं निःसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। वहीं कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने मुखिया की इस पहल की सराहना की।मौके पर ग्रामीण विदुर मालदार, कैलाश सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post संचार के विभिन्न अवयवों पर एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।
Next post हसनगंज में बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, 151 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial