हसनगंज में बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, 151 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
हसनगंज (डेस्क)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन को खासा प्रभावित किया है। विशेष रूप से गरीब, वृद्ध, विधवा एवं असहाय लोगों के लिए यह मौसम अत्यंत कष्टदायक साबित हो रहा है। ऐसे कठिन समय में मानवता की मिसाल पेश करते हुए पूर्व मुखिया रीता देवी, जिला पार्षद प्रत्याशी प्रशांत झा एवं युवा समाजसेवी अंकित सिंह ने अपने निजी कोष से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 151 गरीब, वृद्ध, बुजुर्ग, विधवा एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। कई बुजुर्गों ने इस नेक पहल के लिए समाजसेवियों एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में कंबल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मौके पर जिला पार्षद प्रत्याशी प्रशांत झा ने बताया कि बढ़ती शीतलहर और ठंड को देखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और वंचित वर्ग की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनके सामाजिक कार्यों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी और सामाजिक कार्य लगातार जारी रखने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि कंबल वितरण पूरी तरह निजी कोष से किया गया है। इससे पूर्व भी वे कोरोना काल, धार्मिक कार्यक्रमों, खेल आयोजनों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सामाजिक सहभागिता निभाते रहे हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में मंगल महलदार, शंभु राजवंशी सहित कई अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
