June 20, 2026

एनएच-31 पर सरिया लोड ट्रैक्टर पलटा, बड़ी घटना टली बाल बाल बचे ड्राइवर।

Read Time:1 Minute, 39 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर घैरू घाट के समीप सरिया लोड एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक बीच सड़क पर पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर पलटते ही ट्रॉली में लदा सारा सरिया सड़क पर बिखर गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया।मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर कुरसेला से नवगछिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान घैरू घाट के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद एनएच-31 पर नवगछिया और कुरसेला दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण छोटे-बड़े वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।इधर शहीद चौक पर स्टेट हाईवे की ओर मुड़ने वाले वाहनों के कारण भी मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। हाट-बाजार जाने वाले लोगों को सड़क पार करने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ। हालांकि वाहनों की लंबी कतार के कारण कुछ समय तक रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही।

Previous post अमदाबाद में सांसद तारिक अनवर ने हाई मास्ट लाइट का किया उद्घाटन।
Next post मनिहारी में बिजली चोरी पर सख्ती, 11 पर मुकदमा; हजारों उपभोक्ता बकाया बिल के दायरे में
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial