मनिहारी में बिजली चोरी पर सख्ती, 11 पर मुकदमा; हजारों उपभोक्ता बकाया बिल के दायरे में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी विद्युत विभाग ने बिजली चोरी और बकाया बिल को लेकर सख्त रुख अपनाया है। विभाग के जूनियर इंजीनियर अभिजीत कुमार ने जानकारी दी कि बिजली चोरी के आरोप में अब तक 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और पूर्व से लाइन कटे हुए उपभोक्ताओं के खिलाफ नीलामवाद दायर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।विभागीय आंकड़ों के अनुसार लगभग 4000 उपभोक्ताओं ने पिछले दो वर्षों से बिजली बिल जमा नहीं किया है, जबकि 3500 उपभोक्ताओं ने एक वर्ष से बिल का भुगतान नहीं किया है। इस माह अब तक करीब 200 बकायेदारों की बिजली लाइन काटी जा चुकी है।लाइन कटने के बाद भी अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया बिजली बिल जमा कर कार्रवाई से बचें।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
