कटिहार में मकर संक्रांति का त्योहार नेम निष्ठा के साथ मनाया बड़ी संख्या में लोगों ने तील युक्त मिठाई की किया खरीदारी
प्रवीण कुमार(कटिहार)
मकर संक्रांति का त्योहार नेम निष्ठा के साथ कटिहार जिला में मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में दही, चुरा, तिल युक्त मिठाई एवं खिचड़ी खाकर यह त्यौहार मनाया। इस अवसर पर आसपास के मित्र, रिश्तेदारों को आमंत्रित कर दही, चूड़ा का भोजन निष्ठा पूर्वक कराया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर कटिहार के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से लेकर शाम तक भीड़ भक्तों का भीड़ लग रहा। जिसमें महिलाओं की संख्या काफी देखा गया। मकर संक्रांति को लेकर कटिहार जिले में काफी चहल-पहल देखा गया। लोगों में काफी उत्साह देखा गया। घना कोहरा के साथ-साथ ठंड रहने के बावजूद भी नेम निष्ठा के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार हर्षो उल्लास वातावरण में मनाया गया। सुबह-सुबह अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में की सफाई करने के पश्चात पूजा पाठ की खरीदारी किया।बाजारों में तील युक्त मिठाई की दुकान काफी सजी हुई थी।बड़ी संख्या में लोगों ने तील युक्त मिठाई की खरीदारी किया। साथ ही साथ दही,चूड़ा, घेवर आदि मिष्ठानों की भी खरीदारी की। बड़ा बाजार का स्थित लक्ष्मी मिष्ठान भंडार के स्वामी गोविंद शर्मा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से ग्राहक बड़ी संख्या में तील युक्त मिठाई की खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा घेवर वह अन्य मिठाई भी खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों में काफी उत्साह देखा गया। घना कोहरा के साथ-साथ ठंड रहने के बावजूद भी गर्म कपड़े में लेस होकर महिला पुरुष एवं युवा वर्ग के लोग बाजार में सुबह से लेकर शाम तक खरीदारी किया। एलएमबी के गोविंद शर्मा बताते हैं कि मकर संक्रांति का त्यौहार का बहुत महत्व है। कटिहार जिले के लोग बड़े ही उत्साह के साथ नेम निष्ठा के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाते हैं।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
