June 20, 2026

अब सीमांचल मेट्रो हॉस्पिटल कटिहार में मरीज का होगा निशुल्क के इलाज

Read Time:2 Minute, 56 Second

हर उम्र के महिला पुरुष का इलाज निशुल्क में होगा : डॉ० रमण कुमार ।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार स्थित सीमांचल मेट्रो हॉस्पिटल में अब मरीज का निशुल्क के इलाज होगा। इस अस्पताल में हर उम्र के महिला पुरुष का हर तरह का बीमारी का इलाज के साथ-साथ जांच निशुल्क होगा। इससे कटिहार जिले के लोगों को काफी राहत मिलेगा। खासकर मध्यवर्गीय परिवार,निम्न वर्गीय परिवार एवं गरीब तबके के लोगों का इलाज निशुल्क में सीमांचल मेट्रो हॉस्पिटल में होने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगा। सीमांचल मेट्रो अस्पताल कटिहार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉक्टर रमण कुमार ने बताया कि सीमांचल मेट्रो हॉस्पिटल में आम लोगों को निशुल्क सभी प्रकार के इलाज किया जाएगा। डॉ रमण कुमार ने कहा कि जिस मरीज को आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। वैसे मरीज का आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाएगा। आयुष्मान कार्ड के पैमाने के तहत जो भी सारी बीमारी का उपचार इस अस्पताल में निशुल्क किया जाएगा। डॉ रमण कुमार एवं डॉ मोनालिसा झा ने कहा कि सीमांचल मेट्रो हॉस्पिटल में महिला पुरुष एवं हर उम्र के लोगों के लिए सभी रोगों का इलाज की व्यवस्था है। सारी व्यवस्था के तहत मरीजों को हर तरह का बेहतर सुविधा दिया जाता है। डॉक्टर रमण कुमार एवं डॉ मोनालिसा झा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड के मुख्य फायदे हैं प्रति परिवार 5 लाख तक का कैशलेस और पेपरलेस स्वास्थ्य कवरेज,जो देशभर के सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज, दवाओं और अस्पताल में भर्ती होने से पहले व बाद के खर्चों को कवर करता है। जिससे गरीब परिवारों को महंगी बीमारियों का इलाज बिना पैसे चुकाए मिल पाता है और उन्हें आर्थिक बोझ से राहत मिलती है। इस अवसर पर डॉ.आशुतोष झा,डॉ. अनामिका पांडेय,डॉ.आभा कुमारी,अमित वर्मा,मो.दानिश,मो.शमशाद,बबीता कुमारी,मो.आशिक, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी में बिजली चोरी पर सख्ती, 11 पर मुकदमा; हजारों उपभोक्ता बकाया बिल के दायरे में
Next post कटिहार में मकर संक्रांति का त्योहार नेम निष्ठा के साथ मनाया बड़ी संख्या में लोगों ने तील युक्त मिठाई की किया खरीदारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial