June 20, 2026

मनिहारी में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूकता अभियान, एसडीआरएफ ने बताए बचाव के उपाय

Read Time:1 Minute, 31 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड परिसर में सुरक्षा एवं बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम एसडीआरएफ टीम द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें आम लोगों को भूकंप से पहले और भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर अवधेश चक्रवर्ती ने बताया कि भूकंप के समय घबराने के बजाय सुरक्षित स्थानों का चयन करना, मजबूत फर्नीचर के नीचे शरण लेना और खुले स्थान की ओर जाना सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं भूकंप से पूर्व आपातकालीन किट तैयार रखने, घरों में भारी सामान सुरक्षित तरीके से रखने तथा परिवार के सदस्यों को सुरक्षा उपायों की जानकारी देने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के दौरान एसडीआरएफ के सिपाही राजवर्धन, प्रमोद कुमार और इरुल हक ने मॉक ड्रिल के माध्यम से बचाव तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अंचल सहायक मंटू कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Previous post बलरामपुर में धरल्ले से हो रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन।
Next post मनिहारी पुलिस की मध्यरात्रि विशेष कार्रवाई, तीन फरार वारंटी गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial