मनिहारी पुलिस की मध्यरात्रि विशेष कार्रवाई, तीन फरार वारंटी गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी पुलिस ने गुरुवार की मध्यरात्रि विशेष ड्राइव चलाकर फरार चल रहे तीन वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में काटाकोस गांव निवासी सुलटन महलदार एवं गुलटन महलदार शामिल हैं। वहीं तीसरा वारंटी मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र का निवासी सूरज यादव बताया जा रहा है। तीनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी।विशेष अभियान का नेतृत्व अवर थानाध्यक्ष अजीत चौधरी ने किया। उनके साथ सब इंस्पेक्टर अंजनी सिंह, मनोज पासवान, पीएसआई अमित कुमार एवं सत्यम कुमार, एएसआई संतोष कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। तीनों वारंटी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
