असमाजिक तत्वों के भैंसवारों का आतंक, दियारा में खुलेआम फसलें चराईं, किसानों में दहशत

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में असमाजिक तत्वों के भैंसवारों का आतंक बढ़ गया है। मलिनिया बहियार के दर्जनों किसानों की खड़ी फसलें खुलेआम भैंसों से चराई जा रही हैं, जिससे किसानों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।पीड़ित किसानों के अनुसार, भैंसवारो जानबूझकर मक्का, सरसों, मौसरी, खेसारी और मटर की फसलें नष्ट कर रहे हैं, जिससे उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है कि वे पहले भी सभी किसान ने इस समस्या को लेकर कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर फसल सुरक्षा की मांग कर किए हैं, वहीं गुरुवार को भैंसवारों द्वारा खुलेआम मक्का की फसल चराने का मामला सामने आया। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भैंसें खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रही हैं।वीडियो वायरल होने के बाद मामला गंभीर रूप ले चुका है। शिकायत मिलने पर कुरसेला पुलिस दल-बल के साथ दियारा क्षेत्र पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर पीड़ित किसानों से पूछताछ की और घटना की जानकारी ली।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी भैंसवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दियारा क्षेत्र में फसल सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वे निर्भय होकर खेती कर सकें।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
