June 20, 2026

लालू द्वार के पास दिनेश जयसवाल के दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, थाने में शिकायत दर्ज

Read Time:1 Minute, 21 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के लालू द्वार के समीप दिनेश जयसवाल के दरवाजे पर खड़ी देर रात एक स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कटरिया निवासी रमण कुमार यादव ने कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी गाड़ी की बरामदगी की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन में रमण कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 12 बजे उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो वार्ड नंबर-12 स्थित दिनेश जायसवाल के दरवाजे पर खड़ी की थी। शुक्रवार की सुबह जब वे उठे तो गाड़ी वहां से गायब मिली। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन स्कॉर्पियो का कोई सुराग नहीं मिल सका।पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र स्कॉर्पियो बरामद करने की मांग की है। घटना के बाद इलाके में वाहन सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Previous post असमाजिक तत्वों के भैंसवारों का आतंक, दियारा में खुलेआम फसलें चराईं, किसानों में दहशत
Next post मनिहारी गैप इंस्टीट्यूट मामले में केस दर्ज, ठगी व अनैतिक हरकत के आरोपों की जांच शुरू।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial