June 20, 2026

मनिहारी गैप इंस्टीट्यूट मामले में केस दर्ज, ठगी व अनैतिक हरकत के आरोपों की जांच शुरू।

Read Time:1 Minute, 29 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में बीते तीन दिनों से सुर्खियों में रहे गैप इंस्टीट्यूट ट्रस्ट के संचालक के खिलाफ आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की देर शाम मामला दर्ज कर लिया है। विभिन्न अखबारों और चैनलों में छात्राओं द्वारा लगाए गए ठगी और अस्वीकार्य हरकतों के आरोप सामने आने के बाद पीड़ित युवती ने थाने में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन की जांचोपरांत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।मालूम हो कि गैप इंस्टीट्यूट के संचालक मोहम्मद फंटु पर आरोप है कि वह अपना नाम “आर्यन” बताकर बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के तहत छात्रों को ऋण दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। साथ ही आरोप है कि संस्थान में मौजूद एक छात्रा के साथ उसने अनैतिक हरकत करने का प्रयास किया।पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। दोष सिद्ध होने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Previous post लालू द्वार के पास दिनेश जयसवाल के दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
Next post मूल निवासी संघ कटिहार इकाई द्वारा गोष्ठी का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial