June 20, 2026

कुरसेला पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 27 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के नवाबगंज चौक स्थित एक दुकान से पुलिस ने रविवार की देर रात लगभग दो किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विजय ठाकुर निवासी नवाबगंज, थाना कुरसेला, जिला कटिहार के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नवाबगंज चौक स्थित एक दुकान में बड़ी मात्रा में गांजा रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक झोले में लगभग दो किलो गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर आरोपी विजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Previous post कुरसेला में जन सुनवाई, 11 जमीन संबंधी आवेदन हुआ प्राप्त।
Next post एनएच-31 पर ट्रक पलटा, लगी भीषण आग — ट्रक व धान का भूसा जलकर खाक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial