कुरसेला में जन सुनवाई, 11 जमीन संबंधी आवेदन हुआ प्राप्त।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार जन सुनवाई, जन शिकायत समाधान दिवस व्यवस्था लागू के तहत सोमवार को कुरसेला अंचल कार्यालय परिसर में जन सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।कुरसेला अंचल सिओ अनुपम कुमारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार वे प्रतिदिन जनता की सुनवाई करती हैं, लेकिन सोमवार और शुक्रवार को विशेष रूप से जन सुनवाई दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि लोगों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई हो सके।इस दौरान कुल 11 जमीन संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों पर शीघ्र जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।यह पहल बिहार सरकार के निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत सबका सम्मान, जीवन आसान लक्ष्य के अंतर्गत लागू की गई है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन में आने वाली समस्याओं का सरल और शीघ्र समाधान करना है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
