June 20, 2026

एनएच-31 पर ट्रक पलटा, लगी भीषण आग — ट्रक व धान का भूसा जलकर खाक।

Read Time:1 Minute, 24 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर कटरिया चौक के समीप सोमवार की अलहे सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे उसमें लदा धान का भूसा पूरी तरह जलकर खाक हो गया।घटना के समय चालक ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा ट्रक जलकर नष्ट हो गया।सूचना मिलने पर कुरसेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में बताया गया कि ट्रक भागलपुर से कुरसेला की ओर आ रहा था। ट्रक के पलटने के बाद शॉर्ट सर्किट या घर्षण के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Previous post कुरसेला पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।
Next post कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक, टीकाकरण पर विशेष जोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial