June 20, 2026

कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक, टीकाकरण पर विशेष जोर

Read Time:2 Minute, 0 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमर लाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएचओ, एएनएम तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।बैठक के दौरान डॉ. अमर लाल ने प्रखंड क्षेत्र में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी एएनएम को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करें, विशेष रूप से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी महिला में खून की कमी न हो।उन्होंने नियमित टीकाकरण अभियान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी कर्मियों को सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की समीक्षा बैठक प्रत्येक सोमवार को आयोजित की जाती है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और सुधार निरंतर बना रहे।बैठक में प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, बीसीएम अभय कुमार, एएनएम सुनील साह, सीएचओ चंदन कुमार, विकास कुमार, निलंजन चैटर्जी, इमरजेंसी प्रभारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Previous post एनएच-31 पर ट्रक पलटा, लगी भीषण आग — ट्रक व धान का भूसा जलकर खाक।
Next post बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial