June 16, 2026

कोढ़ा-बरारी में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज-पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश-संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Read Time:3 Minute, 36 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत सोमवार को कोढ़ा-बरारी में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रभारी अरुण यादव, कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, पर्यवेक्षक अमन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रभारी अरुण यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और कार्यकर्ताओं के सुझाव व सहभागिता से ही संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आम लोगों की समस्याओं को समझें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज रही है और संगठन को मजबूत कर ही आने वाले समय में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जा सकता है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हर पंचायत और हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान कर संगठन को और सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवाओं और नए लोगों को जोड़कर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत किया जाए। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव दिए और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर सह प्रभारी मो० इरफान, पूर्व विधायक डॉ० शकील अहमद खान, पूर्व प्रत्याशी तौकीर आलम, पूर्व विधायक पूनम पासवान, डॉ.विपीन कुमार,विश्राम सिंह,संजय सिंह, निक्कू सिंह, सिमरनजीत सिंह,अल्तमश दीवान, मो०जहांगीर, अधिवक्ता हसन,सत्यनारायण चौधरी, प्रमोद ठाकुर,भगवत प्रसाद भगत, मिथिलेश सिंह, जहांगीर आलम,मो० इश्तियाक, मुनेश्वर ठाकुर, शेख इलियास,शाहिद बैठा, डॉ० निशांत दीप, बंटी यादव, मो० सलीम, मो० सद्दाम, जॉन हेमरम, मोहम्मद इमाम, संजय कुमार सुमन आदि ने भाग लिया।

Previous post आज का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इन्जिनियरिंग बनाम आरपीएफ के बीच खेला गया
Next post मध्य विद्यालय रोहिया के छात्र-छात्राओं को कानकी धाम का कराया परिभ्रमण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial