June 16, 2026

मध्य विद्यालय रोहिया के छात्र-छात्राओं को कानकी धाम का कराया परिभ्रमण

Read Time:3 Minute, 7 Second

विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को बस से ले जाया गया था-कानकी धाम मंदिर में बच्चों ने पूरे आनंदित के साथ पार्क का भी आनंद लिया: सुभाष राय

प्रवीण कुमार, आजमनगर (कटिहार)

मध्य विद्यालय रोहिया के छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण कराया गया। विद्यालय परिसर से विशेष बस पर विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका एवं छात्र-छात्राओं सवार होकर तैयार हो गये।विद्यालय परिसर से विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संकुल समन्वयक सुभाष राय ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने अपने नेतृत्व में विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण कराया। परिभ्रमण के क्रम में प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने बताया कि बस में सभी छात्र-छात्राओं के लिए नाश्ता एवं पानी का इंतजाम किया गया था। समय-समय पर छात्र-छात्राओं को पानी एवं नाश्ता दिया जाता था।बस से ही कई महत्वपूर्ण जगह को दिखाया गया। जगह-जगह बस को रोककर छात्र छात्राओं को ऐतिहासिक धरोहर, दार्शनिक स्थल, पर्यटन स्थल व सरकारी कार्यालय को दिखाया गया। महानंदा नदी पर बने उच्च स्तरीय फूल को दिखाया गया और महानंदा नदी एवं पुल के बारे में भी बताया गया। बारसोई रेलवे स्टेशन को भी दिखाया गया। स्टेशन के बारे में भी बताया गया। प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने बताया कि बच्चों को परिभ्रमण कराते हुए कानकी धाम ले जाया गया।जहां बच्चों ने कानकी धाम मंदिर में पूरे आनंदित के साथ घूम फिर पार्क का भी आनंद लिया सभी बच्चे काफी खुश देखे गए दोपहर का भोजन भी रास्ते में कराया गया।रोहिया संकुल के संकुल समन्वक सह प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने बताया कि विद्यालय के वर्ग 1 से 8 वीं तक के 50 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष राय,शिक्षक आकाश कुमार यादव,अश्वांक तिवारी, दुर्गेश कुमार शर्मा, अभिजीत आनंद, विकेश कुमार, भोला राय, पंकजमी हेंब्रम,मनीष कुमार,शिक्षिकाप्याली घोष आदि शामिल थे।

Previous post कोढ़ा-बरारी में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज-पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश-संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
Next post प्राथमिक विद्यालय रामनगर : विद्यालय भवन निर्माण नहीं होने से उच्च न्यायालय में जनहित याचिका किया दायर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial