बिचौलिए एवं संरक्षण देने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई का मामला उठाया: तार किशोर प्रसाद
(प्रवीण कुमार|कटिहार)
बिहार विधानसभा के चालू बजट सत्र में अपने अल्प सूचित प्रश्न के माध्यम से पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया की बिहार राज्य में पैक्सों द्वारा खरीद की जा रही धान की फसल उत्पादन करने वाले किसान का धान उत्पादन अनुरूप पैक्स नहीं ले रहा है।जिससे किसान कम दाम पर धान बेच रहे हैं एवं बिचौलिए मालामाल हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से बिचौलिए एवं उन्हें संरक्षण देने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की। पूर्व उप मुख्यमंत्री के मांग पर मंत्री सहकारिता विभाग,डॉक्टर प्रमोद कुमार ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि धान अधिप्राप्ति हेतु निर्गत मार्गदर्शिका के प्रावधानानुसार रैयत किसानों से अधिकतम 250 क्विंटल एवं गैर- रैयत किसानों से अधिकतम 100 क्विंटल धान क्रय किया जाना है। पैक्स/ व्यापार मंडलों को प्राप्त लक्ष्य के अंतर्गत दिनांक- 23/02/2026 तक 4.30 लाख निमंत्रित किसानों से 29.37 लाख मे0टन (लक्ष्य का 80% )धान की अधिप्राप्ति की गई है। किसानों द्वारा बिक्री हेतु ले गए धान की अधिप्राप्ति कर समितियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369/- रुपए प्रति क्विंटल के अतिरिक्त गनी बैग मद में 25/- प्रति क्विंटल सहित कुल 2394 रुपए प्रति क्विंटल की दर से उनके नामित खाते में भुगतान किया जा रहा है।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
