उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघौल के छात्र-छात्राओं को भागलपुर परिभ्रमण कराया -बस को हरी झंडी दिखाकर प्रधानाध्यापक हारून रशीद ने किया रवाना
प्रवीण कुमार,आजमनगर (कटिहार)
आजमनगर प्रखंड के शीतलपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघौल के छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण कराया गया। परिभ्रमण में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हारून रशीद के नेतृत्व में एक विशेष बस के द्वारा विद्यालय परिसर से विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को पंक्तिबद्ध बस में बैठाया गया। बस को हरी झंडी दिखाकर प्रधानाध्यापक हारून रशीद ने रवाना किया। साथ ही प्रधानाध्यापक हारून रशीद,शिक्षक धीरज कुमार,शिक्षा सेवक गोपाल राय के साथ बस पर सवार होकर बच्चों को विभिन्न ऐतिहासिक स्थल का निरीक्षण करते हुए भागलपुर पहुंचे। भागलपुर में दार्शनिक स्थल का निरीक्षण कराया और बच्चों को निरीक्षण करने के साथ-साथ स्थल के बारे में विस्तार रूप से जानकारी दिया गया। सभी बच्चों को समय-समय पर नाश्ता एवं खान की भी व्यवस्था किया गया।प्रधानाध्यापक हारून रशीद ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं बड़े उत्साहित होकर परिभ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाया।सभी छात्र-छात्राओं परिभ्रमण में बेहद आनंदित दिख रहे थे। प्रधानाध्यापक हारून रशीद ने कहा कि परिभ्रमण कार्यक्रम से बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होता है। इस तरह का परिभ्रमन समय-समय पर होना चाहिये।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
