June 16, 2026

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिधौल के छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं-विद्यालय का शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ करते है : धर्म चन्द्र राय

Read Time:5 Minute, 19 Second

प्रवीण कुमार,आजमनगर (कटिहार)

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिधौल महानंदा नदी के किनारे अवस्थित है। इस विद्यालय में वर्तमान में 119 छात्र अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालयआते हैं और विद्यालय में का समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि रखते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक धर्म चन्द्र राय को काफी सहयोग कर रहे हैं। जिसके कारण विद्यालय अल्प अवधि में काफी विकसित हो गया है। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापक धर्म चन्द्र राय ने विद्यालय का शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ करते है। विद्यालय के शिक्षक मो.अफाक आलम,मो.रहिस, अशोक कुमार मंडल, तारिक अंसारी पठन पाठन में लगे रहते है। प्रधानाध्यापक धर्म चन्द्र राय ने कहा कि सभी शिक्षक शिक्षिकाएं समय पर विद्यालय आते हैं और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन करते हैं।शिक्षकों ने अपने कर्तव्यों का अक्षरस: पालन करते है। शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक करते हैं। प्रधानाध्यापक धर्म चन्द्र राय ने कहा कि वर्ग 1 से 8 तक के सभी छात्र- छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया है। विद्यालय में फर्नीचर,बैंच,डेक्स की व्यवस्था किया है। वर्ग के ब्लैक बोर्ड का कालीकरण एवं साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं।विद्यालय परिसर एवं शौचालय का साफ सफाई नियमित रूप से कराते है। कार्यालय संचालन के लिए फर्नीचर, अलमीरा, कुर्सी, टेबल की व्यवस्था की गई है।बच्चों को टीएलएम कीट के द्वारा शिक्षा दिया जाता है। वर्ग के अनुसार कमरे में टीएलएम आनंददायी कक्षा में हर तरह के चित्र को लगाया गया है। छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण नियमित मध्यान भोजन दिया जाता है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बैठक वर्ग वार करते हैं। प्रधानाध्यापक सबसे पहले विद्यालय पहुंचकर परिसर की साफ सफाई कराते हैं। उसके पश्चात अभियान गीत का संचालन किया जाता है।जिसमें ध्वनि विस्तारक यंत्र के द्वारा प्रार्थना,बिहार गीत,संविधान प्रस्तावना,प्रेरक प्रसंग, समाचार वाचन,राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करते हैं। बच्चों के उपस्थिति में सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक धर्म चन्द्र राय ने कहा कि विद्यालय में मध्यान भोजन योजना से संचालित होने वाली भोजन शुद्ध पेयजल का प्रयोग किया जाता है। प्रधानाध्यापक धर्म चन्द्र राय ने कहते हैं कि 2021 में महानंदा नदी के कटाव में विद्यालय भवन कटाव ग्रस्त हो जाने के बाद 2021 में ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलवाड़ी परिसर में शिफ्ट हो गया है। इस विद्यालय में एक कमरा वर्ग संचालन हेतु दिया गया है। एक ही कमरे में वर्ग संचालन के साथ-साथ कार्यालय का संचालन किया जाता है। जिसके कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक धर्म चंद्र राय कहते हैं कि अगर विभाग के द्वारा अविलंब भूमि उपलब्ध कराते हुए भवन सहित आधारभूत संरचना की व्यवस्था कर दिया जाता तो छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में काफी सुविधा होता।

Previous post कुरसेला में बच्चा चोरी की अफवाह पर महिला की पिटाई
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघौल के छात्र-छात्राओं को भागलपुर परिभ्रमण कराया -बस को हरी झंडी दिखाकर प्रधानाध्यापक हारून रशीद ने किया रवाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial