रामनगरबंशी गांव में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन, दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत अंतर्गत रामनगरबंशी गांव में शनिवार को माहे रमजान के मुबारक मौके पर पूर्व मुखिया रीता देवी एवं समाजसेवी प्रशांत झा के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस पाक अवसर पर रोजेदारों के लिए इफ्तार की विशेष व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारे और सौहार्द का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला, जिसने गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की। मौके पर समाजसेवी प्रशांत झा ने कहा कि माहे रमजान के इस पवित्र अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता की बड़ी मिसाल देखने को मिली है। आयोजकों ने बताया कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है। इफ्तार पार्टी जैसे आयोजन समाज में एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि रोजेदारों के साथ बैठकर इफ्तार करना न केवल सवाब का काम है, बल्कि इससे आपसी दूरियां भी कम होती हैं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं, जो वर्तमान समय में बेहद जरूरी है। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में रोजेदार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
