April 4, 2026

स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।

Read Time:1 Minute, 38 Second

(मनोरंजन साह|बारसोई)

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार ने स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा बैठक, सभी CHO और ANM को दिया सख्त निर्देश l टीका करण के साथ साथ OPD, NCD एवं HPV टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, साथ ही संभावित प्रसव वाली गर्भवती महिला, जटिल प्रसव वाली गर्भवती महिला का प्रसव पूर्व जाँच हर हाल मे होनी चाहिए, दिनांक 6 मार्च से 20 मार्च तक मिशन परिवार विकास कार्यक्रम अन्तर्गत बंध्याकरण पुरुष नस बंदी, गर्भ निरोधक सामग्री का वितरण का स्वास्थ्य उप केंद्र वार लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसका शत प्रतिशत प्राप्त करने का प्लान बनाने के लिए सभी CHO को अपने अपने टीम के ANM, आशा फैसिलिटीटर एवं आशा के साथ बैठक एवं सूची बनाने का निर्देश दिया l उक्त बैठक मे हेल्थ मैनेजर मलिक, BCM राजीव कुमार, यूनिसेफ़ के दोनों BMC, ओमप्रकाश सिँह, क्लर्क रंजन कुमार एबं रोहित कुमार सहित प्रखंड के सारे CHO, ANM प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post रामनगरबंशी गांव में दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन, दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल
Next post पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा ने किया बारसोई व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial