June 16, 2026

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा ने किया कटिहार व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण

Read Time:3 Minute, 15 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह कटिहार जजशिप के इंस्पेक्टिंग जज अरुण कुमार झा गुरुवार की रात्रि कटिहार पहुंचे। न्यायिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उन्होंने कटिहार व्यवहार न्यायालय का बारीकी से निरीक्षण कर न्यायिक व्यवस्था,लंबित मामलों की स्थिति एवं आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में न्यायमूर्ति श्री झा ने न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने डीएलएमसी की बैठक में भाग लिया और सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निष्पादन एवं आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। इसी क्रम में शुक्रवार को बार एसोसिएशन स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रशाल में अध्यक्ष महानंद यादव एवं सचिव विजय कुमार झा की संयुक्त अध्यक्षता में न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा का अधिवक्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कटिहार बार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सकारात्मक एवं सहयोगात्मक माहौल में कार्य करने से न्यायिक प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्याय व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया। वहीं मौके पर सचिव विजय कुमार झा ने न्यायमूर्ति श्री झा के पुराने कार्यकाल की सराहना करते हुए एसोसिएशन की कुछ मांगों को उनके समक्ष रखा। जिस दिशा में न्यायमूर्ति श्री झा ने पहल हेतु आश्वासन दिया। गौरतलब हैं कि न्यायमूर्ति श्री झा वर्षों पूर्व कटिहार में प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदस्थापित रह चुके है। जिस कारण न्यायमूर्ति श्री झा कटिहार के भौगोलिक दिशा से पूर्व से वाकिब है। इस अवसर पर प्रधान जिला जज रणवीर सिंह,जिला पदाधिकारी,आरक्षी अधीक्षक सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। वही न्यायमूर्ति श्री झा द्वारा बरसाई सब डिवीजन का निरक्षण किया गया।

9 thoughts on “पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा ने किया कटिहार व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण

  1. Pingback: finasteride brand
  2. Pingback: what is avanafil
  3. Pingback: lasix furosemide

Comments are closed.

Previous post जनता दरबार एक मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन
Next post कटिहार रेल थाना को मिला नया नेतृत्व, सुशील कुमार शर्मा ने संभाला पदभार-नये प्रभारी के आगमन पर पुलिस कर्मियों ने किया स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial