कटिहार रेल थाना को मिला नया नेतृत्व, सुशील कुमार शर्मा ने संभाला पदभार-नये प्रभारी के आगमन पर पुलिस कर्मियों ने किया स्वागत
प्रवीण कुमार( कटिहार)
कटिहार रेल थाना में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए थानाध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं पूर्व रेल थाना प्रभारी मो. अलाउद्दीन को खगड़िया रेल थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। नवनियुक्त रेल थाना प्रभारी श्री शर्मा अनुभवी एवं कर्मठ पदाधिकारी माने जाते हैं। वे इससे पूर्व बेगूसराय में पदस्थापित थे और अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर विधि-व्यवस्था संचालन के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके पदभार ग्रहण करने से रेल थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर, पूर्व रेल थाना प्रभारी मो. अलाउद्दीन का कार्यकाल कटिहार में काफी सराहनीय रहा। उनके नेतृत्व में रेल थाना क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की गईं। अपराध नियंत्रण एवं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उनके प्रयासों की प्रशंसा की जाती रही है। वही नये प्रभारी के आगमन पर पुलिस कर्मियों ने उनका स्वागत किया और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। उनके द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...

15 thoughts on “कटिहार रेल थाना को मिला नया नेतृत्व, सुशील कुमार शर्मा ने संभाला पदभार-नये प्रभारी के आगमन पर पुलिस कर्मियों ने किया स्वागत”
Comments are closed.