कटिहार में भगवान परशुराम वंशज का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार के मिरचाई बारी में भगवान् परशुराम वंशज कटिहार के तत्वावधान में एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले भर से बड़ी संख्या में भगवान परशुराम वंशज के लोगों ने भाग लिया। और होली मिलन समारोह को सफल बनाया।समारोह में मैथिली,भोजपुरी और अंगिका लोकगीतों के साथ-साथ जोगीरा की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये।उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान आपसी मतभेद भुलाकर सभी ने जमकर होली के गानों पर नृत्य किया और हंसी-ठिठोली का आनंद लिया।होली मिलन समारोह में परशुराम वंशज परिवार के नरोत्तम जोशी,नवीन कुमार झा, ध्रुव चंद्र झा,सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षो उल्लास वातावरण में पर भगवान परशुराम वंशज के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में जिले भर के परशुराम वंशज की महिला पुरुष बड़ी संख्या में भाग देकर होली मिलन समारोह को सफल बनाया।होली मिलन समारोह में पुआ,पूरी,सब्जी और दही बड़ा जैसे व्यंजनों का भी प्रबंध किया गया था। जिसका सभी उपस्थित लोगों ने भरपूर स्वाद लिया।होली मिलन समारोह को सफल बनाने में नवीन कुमार झा, नरोत्तम जोशी, सत्य नारायण शर्मा,विकास चंद्र झा,ध्रुव चंद्र झा, दिनेश मोहन ठाकुर,राजेश रंजन मिश्रा उर्फ रिंकू मिश्रा, प्रवीण कुमार झा,अमर झा, महेंद्र झा,शंभू कुमार चौबे,जितेंद्र मिश्रा, मनोज झा, सीमा झा,डॉ. आशुतोष झा, मनोज दुबे, प्रणव कुमार, चंदन कुमार, यद्दु झा, संजय चौधरी, रितेश झा, कुंदन झा, रवि झा, मारुति उर्फ कुणाल झा,अप्पू झा, शक्ति झा, परिमल झा, संतोष चौबे, गुणेश पाठक, मुरलीधर मिश्रा और विनय झा सहित सैकड़ों लोगों की महत्वपूर्ण रहा।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
