पर्व पर कुरसेला में चाक-चौबंद रही प्रशासनिक व्यवस्थाअंचल पदाधिकारी व थानाध्यक्ष ने किया क्षेत्र का निरीक्षण, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ त्योहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र के गांवों में रंगों का पर्व होली बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने नृत्य-संगीत का आनंद लिया और पारंपरिक होली गीतों की गूंज से माहौल उत्सवमय बना रहा।त्योहार के अवसर पर घर-घर में पुड़ी, मालपुआ और दही-बड़े जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाए गए। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर बधाई देते रहे। किशोर एवं युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते दिखे, वहीं छोटे बच्चों ने बड़े-बुजुर्गों के पैरों में अबीर लगाकर आशीर्वाद लिया।होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी तथा लगातार गश्ती कर स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। इस दौरान अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम और थानाध्यक्ष राकेश कुमार स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते नजर आए। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की सक्रियता के कारण पूरे क्षेत्र में भाईचारे का माहौल रहा और होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
More Stories
मनिहारी में 5 दिन बाद समाप्त हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, बहाल हुई सफाई व्यवस्था।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर में पिछले पांच दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो...
मनिहारी में रक्तदान शिविर: पांच दर्जन से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी युवा मंच के आह्वान पर गुरुवार को बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का...
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
मधुमक्खियों का आतंक, कई लोगों को काटने के बाद अनुमंडल अस्पताल में कराया गया इलाज
बारसोई( मो0 सनाउल्लाह) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के बासगांव समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों मधुमक्खियों के आतंक...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
