June 16, 2026

कुर्सेला में जाम की समस्या से लोग परेशान जिम्मेदार बने अनजान।

Read Time:2 Minute, 24 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

स्टेट हाईवे सड़क पर जाम में फंसे वाहन कुरसेला न्यूज़ कटिहार कुरसेला में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और स्टेट हाईवे 77 पर लगातार दो दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों का कहना है कि जाम लगने का मुख्य कारण सड़क किनारे बढ़ता अतिक्रमण व अवैध पार्किंग है।जबकि दो महिने पूर्व जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर कुरसेला को अतिक्रमण मुक्त कराया था, लेकिन धीरे-धीरे फुटकर दुकानदार फिर से अपनी पुरानी जगहों पर दुकान लगाने लगे हैं। इसके कारण सड़क संकरी होती जा रही है और जाम की समस्या फिर गंभीर हो गई है। नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण रोकने के लिए तीन सदस्यीय टीम भी बनाई गई थी और दोबारा अतिक्रमण करने पर चालान काटने की चेतावनी दी गई थी, मगर सब ढाक के पात बराबर हो गई वहीं इसका असर फिलहाल नहीं दिख रहा है। वही स्थानीय लोग एवं राहगीरों का कहना है जिला प्रशासन को इस पर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है और अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग किया है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को समेली चैती दुर्गा मंदिर के समीप एक पिकअप वाहन ने साइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने शव रखकर एनएच-31 को जाम कर दिया था, जिससे करीब तीन से चार घंटे तक यातायात बाधित रहा।लोगों का कहना है कि जब तक कुरसेला में फोर लेन सड़क और ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होगा, तब तक जाम से स्थायी राहत मिलना मुश्किल है।

Previous post ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे।
Next post हनुमान कथा को लेकर 501 कुंवारी कन्याओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial