ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर सिमर गाछ के समीप तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना में ट्रक चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए।मिली जानकारी के अनुसार मुर्गी का दाना लोड ट्रक पूर्णिया से मुंगेर जा रहा था। इसी दौरान सिमर गाछ के पास सामने से आ रहे एक वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में ट्रक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया।दुर्घटना के समय ट्रक में सवार चालक और उपचालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक पलटने से मुर्गी के दाने से भरे बोरे सड़क किनारे बिखर गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सभी बोरे को सड़क किनारे सुरक्षित रख दिया गया।उपचालक मुरगेज ने बताया कि वे लोग पूर्णिया से मुर्गी का दाना लोड कर मुंगेर जा रहे थे। इसी दौरान एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।घटना शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
