June 16, 2026

आवासीय आर्य भूमि स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन-विधालय में नामांकन मुक्त,री एडमिशन मुफ्त होगा:निदेशक-छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के कसौटियों पर शत प्रतिशत खड़ा उतरेंगे: विकास सिंह

Read Time:4 Minute, 44 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

दुर्गा स्थान रोड इस्लामिया स्कूल के पहले आवासीय आर्य भूमि स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह,नगर निगम के उप महापौर मंजूर खान, संवेदक संघ के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जीओ डि ग्रुप के निदेशक ध्रुव चंद्र झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर आवासीय आर्य भूमि स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मजदूर नेता विकास सिंह ने किया।सर्वप्रथम स्कूल के निदेशक अर्जुन सर ने सभी जनप्रतिनिधियों को शॉल,बुके माला पहनकर स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री महिला अध्यक्ष प्रियंका सिंह, शोभा जयसवाल, छाया तिवारी, बुलबुल सिंह, पूनम सिंह, रुचि चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, प्रिंस जितेंद्र सिंह,दिग्विजय सिंह, अधिवक्ता जदयू नगर उपाध्यक्ष विनोद सिंह ,रालोसपा अध्यक्ष उमाकांत आनंद, करणी सेना जिला अध्यक्ष सत्यम समदर्शी, जिला परिषद प्रतिनिधि सुमित कुमार सिंह, निगम पार्षद प्रतिनिधि मनोज राय,युवा मोर्चा मंत्री विवेक सिंह राठौड़,उत्तर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री मौसम कुमार सिंह, दुर्गा स्थान कांवरिया सेवा समिति के सुनील सिंह, पिंकू सिंह,मनोज सिंह, सुशील सिंह, विनय सिंह, माधव सिंह, राज किशोर सिंह, शेखर सिंह,मोहन बाधवानी, लालमोहन सिंह,गिरीश कुमार सिंह,सुशील सिंह,हरेंद्र मिश्रा,मनोज सिंह,अमर सिंह, धीरज झा,जवाहर सिंह, राधा रमन सिंह,गिरेन्द्र सिंह, दीपू सिंह,रिंकू सिंह, सीडब्ल्यूसी के निवर्तमान सदस्य सह सीनियर अधिवक्ता प्रवीण कुमार झा मुख्य रूप से उपस्थित थे। स्वागत भाषण में स्कूल के निदेशक अर्जुन सर ने बताया कि 1990 से शिक्षा के जगत में अपना कार्य करते आ रहे हैं। इच्छा हुई अब अपना स्कूल खोलकर बेहतर सेवा देने का तो आज हम लोग हम और हमारे बड़े भाई विकास सिंह मिलकर एक बेहतर स्कूल देंगे। जिसमें नामांकन मुक्त,री एडमिशन मुफ्त,आवासीय छात्रावास, नर्सरी से ,8 क्लास तक पढ़ाई, 12वीं तक कोचिंग की सुविधा, एवं छात्र एवं छात्राओं को पूरी तरह से बेहतर भविष्य को लेकर मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम में उद्घाटन करता महापौर उषा देवी अग्रवाल जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, नगर निगम उप महापौर मंजूर खान, संवेदक संघ के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, निदेशक ध्रुव चंद्र झा सहित अन्य सभी भक्तों ने स्कूल के बेहतर भविष्य की कामना की एवं स्कूल के निदेशक अर्जुन सर एवं आयोजक विकास सिंह को सफल कार्यक्रम के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिया। और स्कूल के उज्जवल भविष्य की कामना की l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विकास सिंह ने स्पष्ट कहा कि हम छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के कसौटियों पर,शत प्रतिशत खडा उतरने का प्रयास करेंगे विशेष कर मध्य वर्गों के परिवारों को आवासीय आर्य भूमि स्कूल में बच्चों को पढ़ने में काफी सुविधा मिलेगी।

Previous post मंजू रानी वर्मा की निधन से कटिहारवासी शोकाकुल
Next post मुख्य पार्षद सह राजद नेता के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन -ऐसे आयोजनों से मजबूत होता है आपसी भाईचारा:राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial