मुख्य पार्षद सह राजद नेता के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन -ऐसे आयोजनों से मजबूत होता है आपसी भाईचारा:राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव
प्रवीण कुमार(कटिहार)
पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर रविवार को मनिहारी के मुख्य पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव के नेतृत्व में उनके मनिहारी स्थित आवासीय परिसर में भव्य दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस इफ्तार में 500 से अधिक रोजेदारों ने शिरकत की, वहीं विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवी लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली अशरफ फातमी, कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव सहित महागठबंधन के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने मनिहारी मुख्य पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है, और इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं। वहीं मनिहारी के मुख्य पार्षद सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने कहा कि माह-ए-रमजान एक पवित्र महीना है और इस अवसर पर आपसी भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से इस दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में 500 से अधिक रोजेदार शामिल हुए, साथ ही विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी भाग लेकर सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता और समाज के बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
