अरुणाचल एक्सप्रेस ट्रेन से 30 किलो गांजा बरामद, एक युवक गिरफ्तार-गाजा को अलग-अलग कार्टून में पैक कर चोरी छुपे दिल्ली ले जा रहा था
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रेल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से सघन छापामारी अभियान चलाकर अरुणाचल एक्सप्रेस ट्रेन से करीब 30 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। छापामारी अभियान के दौरान रेल थाना अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा के साथ आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार एवं सीआईबी इंस्पेक्टर संतोष कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अरुणाचल एक्सप्रेस ट्रेन में तलाशी के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ और जांच के क्रम में युवक के पास से 30 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान न्यू कुंज बिहार निवासी 31 वर्षीय संजय वर्मा के रूप में हुई है। जो गाजा को अलग-अलग कार्टून में पैक कर चोरी छुपे दिल्ली ले जा रहा था। रेल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध रेल थाना में मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
