कुरसेला सीएचसी में परिवार नियोजन पखवाड़ा गर्भवती महिलाओं का जांच।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को परिवार नियोजन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा छोटे परिवार के लाभों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं एवं दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों जैसे कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, कॉपर-टी तथा नसबंदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर रहता है और परिवार आर्थिक एवं सामाजिक रूप से भी सशक्त बनता है।इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं एएनएम ने ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के लिए बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल रखने की सलाह दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सरकार द्वारा परिवार नियोजन से संबंधित सभी सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। वही 37 गर्भवती महिलाओं का विशेष जांच एवं कुल 186 ओपीडी में मरीज को दिखा गया। वही गर्भवती महिलाओं को अल्पाहार वितरण किया गया।कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल, डॉ. फरीन अख्तर, प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, बीसीएम अभय कुमार झा, डॉ. चंदन कुमार, क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी निलंजन चैटर्जी सहित आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि वे परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर स्वस्थ और खुशहाल परिवार की दिशा में कदम बढ़ाएं।
More Stories
अपशिष्ट जल शोधन की व्यवस्था नहीं, मनिहारी के कई वार्डों में जलजमाव।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में घरों से निकलने वाले गंदे पानी के शोधन की समुचित व्यवस्था...
फलका में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी कृष्ण जन्माष्टमी।
मो0 काजु ( फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं बाजारों में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी...
कोताहार उच्च विद्यालय में निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के कोताहार उच्च विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने...
मथुरापुर मुख्य मार्ग बना जलजमाव का शिकार, गड्ढे में टोटो पलटने से चालक घायल
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत सिवानपुर पंचायत के मथुरापुर मुख्य बाजार से होकर काजीटोला, बारियोल, चापाकोर, हरनारोई और चैतावाली...
फलका–गेड़ाबाड़ी मुख्य सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी
मो0 काजु (फलका) बीते दिनों हुई बारिश के बाद फलका–गेड़ाबाड़ी मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या एक बार फिर गंभीर...
ईद मिलादुन्नबी पर पूरब ढेरुआ में कॉन्फ्रेंस व जलसा, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश।
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत पूरब ढेरुआ गांव में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कॉन्फ्रेंस एवं...
