June 16, 2026

रोशना थाना पुलिस ने 8 शराबी को किया गिरफ़्तार

Read Time:2 Minute, 26 Second

शराबबंदी कानून का शक्ति से पालन किया जाता है: मासूम कुमारी।

प्रवीण कुमार(कटिहार)

प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत रोशना थाना पुलिस ने 8 शराबी को गिरफ्तार किया है।रोशना थाना के थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी में बताया कि बिहार में शराब बंदी नियम लागू है। के बावजूद भी कुछ लोग शराब बंदी रहने के बावजूद भी शराब सेवन करते हैं।शराब सेवन करने के पश्चात नशे में शरारत कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भेज कर कार्रवाई की गई। थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि सभी शराबियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।रोशना थाना के थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में नियमित रूप से दिवा एवं रात्रि गश्ती किया जाता है। जगह-जगह वाहन चेकिंग किया जाता है। वाहन चेकिंग के क्रम में कई वाहन से शराब की तस्करी का मामला सामने आता है। इसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती है। साथ ही ग्रामीण या गुप्त सूचना के आधार पर भी पुलिस की टीम पहुंचकर कानूनी करवाई की जाती है। शराबबंदी कानून का शक्ति से पालन किया जाता है। और समाज में विधि व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त करने के दिशा में रोशना थाना पुलिस दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है। समय-समय पर पुलिस पब्लिक की बैठक की जाती है। त्योहार के पूर्व शांति समिति की बैठक किया जाता है। क्षेत्र के लोग शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें इसके लिए रोशना थाना पुलिस दिन रात इस दिशा में कार्य करती है और आगे भी करते रहेगी।

Previous post अरुणाचल एक्सप्रेस ट्रेन से 30 किलो गांजा बरामद, एक युवक गिरफ्तार-गाजा को अलग-अलग कार्टून में पैक कर चोरी छुपे दिल्ली ले जा रहा था
Next post विश्व महिला दिवस पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम, चिन्नी मत हो उदास नाटक ने दिया बेटियों की शिक्षा का संदेश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial