June 16, 2026

विश्व महिला दिवस पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम, चिन्नी मत हो उदास नाटक ने दिया बेटियों की शिक्षा का संदेश

Read Time:3 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

विश्व महिला दिवस के अवसर पर एन.एफ. रेलवे इंप्लॉई यूनियन की ओर से स्थानीय सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मी, महिलाएं और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान को नमन करते हुए उनके सम्मान और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेलवे महिला समिति की अध्यक्षा निवेदिता नरह एवं नगर निगम की मेयर ऊषा देवी अग्रवाल रहीं। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को समान अवसर और सम्मान देकर ही सशक्त और विकसित समाज का निर्माण संभव है। मौके पर मंडल रेल प्रबंधक किरेंद्र नरह ने कहा कि समाज और संगठन के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सम्मान देने से ही समाज सही मायनों में प्रगति कर सकता है।कार्यक्रम के दौरान एन.एफ. रेलवे इंप्लॉई यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार, मंडल अध्यक्ष दिनेश पासवान, केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेमशंकर सहित सैकड़ों की संख्या में रेलवे कर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। ‘कोशी संगम एंटरटेनमेंट’ के कलाकारों द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित मर्मस्पर्शी नाटक “चिन्नी मत हो उदास” का प्रभावशाली मंचन किया गया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की थीम पर आधारित इस नाटक का लेखन रवि मुकुल ने किया है, जबकि निर्देशन आलोक कुमार ने किया।नाटक में चिन्नी की भूमिका निभा रही सोनम शर्मा समेत अन्य कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया। नाटक के माध्यम से समाज को बेटियों की शिक्षा, सम्मान और नारी सशक्तिकरण का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प को दोहराया गया। आयोजित कार्यक्रम से सभी मंत्र मुग्ध हो गए।

Previous post रोशना थाना पुलिस ने 8 शराबी को किया गिरफ़्तार
Next post समीक्षा बैठक आयोजित जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधा का मिले लाभ अमरलाल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial