June 16, 2026

समीक्षा बैठक आयोजित जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधा का मिले लाभ अमरलाल।

Read Time:2 Minute, 29 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ अमरलाल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों, एएनएम तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में टीकाकरण अभियान, परिवार नियोजन कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। चिकित्सा प्रभारी ने सभी एएनएम को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से टीकाकरण कार्य, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच तथा प्रसव पूर्व और प्रसव बाद की सेवाओं को सुनिश्चित करें।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाना स्वास्थ्यकर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमरलाल ने सभी कर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय भी लिया गया।

Previous post विश्व महिला दिवस पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम, चिन्नी मत हो उदास नाटक ने दिया बेटियों की शिक्षा का संदेश
Next post सोनौली निवासी मंजू देवी बूबना की निधन से संपूर्ण कदवा प्रखंड वासी शोकाकुल -12 मार्च को श्रद्धांजलि सभा का होगा आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial