संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, यूडी केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत खेरिया के मंडल टोला में 28 वर्षीय महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है।पुलिस ने यूडी का मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है।मृतका की पहचान रेखा देवी (28), पति राजेश मंडल, के रूप में की गई है। घटना देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका रेखा देवी शाम के समय जलावन लाने के लिए घर से निकली थीं, इसी दौरान कुरसेला रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत होने की बात बताई जा रही हैं। हालांकि, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि घरेलू कलह के कारण महिला ने आत्महत्या की है। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
