June 14, 2026

ट्रैक्टर व हाईवा ट्रक की टक्कर में महिला समेत दो घायल रेफर।

Read Time:1 Minute, 7 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 सड़क पर विषहरी स्थान के समीप ट्रैक्टर और हाईवा ट्रक की टक्कर में एक महिला तथा एक पुरुष घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर विषहरी स्थान के पास तेज रफ्तार हाईवा ट्रक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार मुन्नी देवी और भूटन ऋषि घायल हो गए।घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल समेली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद बेहतर स्वास्थ्य के लिए रेफर कर दिया गया।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous post मनिहारी में 29 लोगों की ‘घर वापसी’, छह परिवारों ने पुनः अपनाया सनातन धर्म
Next post संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, यूडी केस दर्ज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial