April 4, 2026

माही कुमारी ने इंटरमीडिएट कला में 451 अंक लाकर कटिहार वासियों को किया गौरवांवित

Read Time:4 Minute, 32 Second

माही कुमारी का इंटरमीडिएट का परिणाम से पारिवारिक सदस्यों में खुशी की लहर बधाई देने का सिलसिला जारी है।

प्रवीण कुमार( कटिहार)

शहर के वार्ड नंबर 43 डहेरिया नयाटोला निवासी राजीव कुमार झा की पुत्री माही कुमारी ने इंटरमीडिएट कला में 451 यानी 90.2% अंक लाकर अव्वल स्थान प्राप्त की है। माही कुमारी ने घर पर स्वयं अध्ययन कर लगन पूर्वक मेहनत कर पढ़ाई पूरी की है।हालांकि इनके ट्यूशन टीचर मनीष पोद्दार ने भी मार्गदर्शन किया है।मारवाड़ी पाठशाला कटिहार के वरीय शिक्षक श्याम देव चौधरी का भी समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा। माही कुमारी का इंटरमीडिएट का परिणाम आने की खबर से ही उनके पारिवारिक सदस्यों एवं रिश्तेदारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इनकी माता मंदिरा झा,पिता राजीव कुमार झा,भाई आयुष राज ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। आसपास पड़ोस, रिश्तेदार दोस्त के बीच भी मिठाई वितरण किया। उनके घर दोस्त, परिजन, रिश्तेदार आकर बधाई देने का सिलसिला जारी है। माता मंदिरा झा गृहणी है। पिता राजीव कुमार झा व्यवसायी है। छोटे भाई आयुष राज दशम क्लास के छात्र हैं। माता मंदिरा झा,पिता राजीव कुमार झा ने बताया कि माही कुमारी बचपन से ही पढ़ने में काफी मेधावी रही है। 24 घंटे में 16 से 18 घंटे पठन-पाठन कार्य में लगी रहती है।यही कारण है कि माही कुमारी ने वर्ष 2024 में 422 अंक यानी 84% से मैट्रिक में भी अव्वल स्थान प्राप्त की थी। अपने विद्यालय मारवाड़ी पाठशाला में अव्वल छात्र के रूप में मेधावी छात्र के रूप में जानी जाती है। जिसके कारण विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं इन्हें बहुत मानते हैं और उनके पढ़ाई लिखाई से के प्रति लगन को देखकर विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका भी समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहे हैं।माही कुमारी स्वच्छ छवि की लड़की है। बहुत ही अनुशासित ढंग से घर पर रहती हैं और विद्यालय में भी अनुशासन का पालन करते हुए पठन पाठन पर विशेष रूप से ध्यान रखती हैं।माही कुमारी को इंटरमीडिएट कला में 451 अंक प्राप्त हुआ। जिसमें अंग्रेजी में 92, हिंदी में 96, इतिहास में 87, राजनीतिक शास्त्र में 85, भूगोल में 91 अंक प्राप्त किया है। माही कुमारी का कहना है कि मैं अपना करियर यूपीएससी के क्षेत्र में बनाना चाहती हूं और यूपीएससी की तैयारी अभी से ही घर पर रहकर ऑनलाइन तथा ऑफलाइन के माध्यम से करना प्रारंभ कर दी है। माही कुमारी का कहना है कि अगर कोई भी छात्र- छात्राएं ध्यान पूर्वक केवल पढ़ाई पर फोकस करें, तो वह हर क्षेत्र में अव्वल आ सकती है। इनका कहना है कि सोशल मीडिया से दूर रहते हुए स्वाध्याय करेंगे, तो लक्ष्य की प्राप्ति जरूर मिलेगी।सीडब्लूसी के निवर्तमान सदस्य सीनियर अधिवक्ता सह समाजसेवी प्रवीण कुमार झा एवं मारवाड़ी पाठशाला कटिहार के सीनियर शिक्षक श्याम देव चौधरी इनके घर पहुंच कर माही कुमारी एवं उनके माता-पिता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दिया है। माही कुमारी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Previous post मंडल रेल कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक महत्वपूर्ण मारचेंट मिटिंग का आयोजन
Next post रामनवमी को लेकर कुर्सेला में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial