रामनवमी को लेकर कुर्सेला में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार की रात्रि कुर्सेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर कुर्सेला बाजार सहित विभिन्न टोले-मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पुनः थाना परिसर में आकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। इस दौरान थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि थाना क्षेत्र में आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि रामनवमी का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले अफवाहों से सतर्क रहें और किसी भी तरह की भ्रामक खबर को न तो साझा करें और न ही उस पर विश्वास करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
